प्रोजेक्ट धड़कन : रायपुर जिले में बच्चों के दिल की सेहत पर प्रशासन का बड़ा अभियान, मासूम दिल खतरे में न रहें ! रायपुर में चला ‘प्रोजेक्ट धड़कन’, 1091 बच्चों की हुई जांच.

प्रोजेक्ट धड़कन : रायपुर जिले में बच्चों के दिल की सेहत पर प्रशासन का बड़ा अभियान, मासूम दिल खतरे में न रहें ! रायपुर में चला ‘प्रोजेक्ट धड़कन’, 1091 बच्चों की हुई जांच.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज अर्बन डी द्वारा  आंगनबाड़ी केंद्र 9 एवं 14 भनपुरी में 169 बच्चों की स्क्रीनिंग, अभनपुर टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सिवनी में 60 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र लोधी पारा 1 एवं 2 व नर्मदापारा में 127 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र टंडवा 1,2 एवं 3 में 109 बच्चों की स्क्रीन की पूरे जिले में आज कुल 1091 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

Chhattisgarh