सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डीआईजी-एसएसपी के निर्देश पर वारंट तामीली अभियान, वर्षों से फरार 7 स्थाई व 4 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में किए गए पेश.

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डीआईजी-एसएसपी के निर्देश पर वारंट तामीली अभियान, वर्षों से फरार 7 स्थाई व 4 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में किए गए पेश.

अपराधों की रोकथाम के लिए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को स्थाई-गिरफ्तारी वारंट तामीली प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में चौकी बसदेई पुलिस ने धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज के मामले में वर्षो से फरार स्थाई वारंटी दीपक उर्फ बादशाह बजरंगी सिंह, बाजीलाल, प्रेमसाय व सूरज प्रसाद तथा गिरफ्तारी वारंटी जारूल खान, घरभरन काशी, नंदकुमार कुशवाहा, रामकुमार पैंकरा को दबिश देकर पकड़ा है। वहीं थाना भटगांव पुलिस ने चोरी व जुआ एक्ट के मामले में फरार स्थाई वारंटी हीरामन राजवाड़े ग्राम अनरोखा व शमीम उर्फ सोनू खान ग्राम अधिना को पकड़ कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

Crime