अनजान व्यक्तियों से अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने, मोबाइल के उपयोग में सावधानी बरतने के संबंध में किया गया जागरूक.
उपस्थित छात्र-छात्रा, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं आम नागरिकों को साइबर डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में किया गया जागरूक.
नशा की जानकारी दी गई व नशे से बचाव के बारे में बताया गया, स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के विरुद्ध स्लोगन पोयम एवं पेंटिंग बनाकर किया गया प्रस्तुत.
महिलाओं द्वारा मैत्री गार्डन में रंगारंग कार्यक्रम किया गया प्रस्तुत.
दुर्ग.19 अगस्त 2025 : दुर्ग जिले में महिला रक्षा टीम द्वारा विश्वास अभियान के अंतर्गत नशे और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेंट जेवियर स्कूल बोरसी और मैत्री गार्डन भिलाई में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम नागरिकों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, नशे के दुष्प्रभाव और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्लोगन, कविता, पेंटिंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर (भा.पु.से.) के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी गई, नशे के उपयोग से होने वाली समस्या के बारे में एवं नशे से मुक्त होने के विभिन्न प्रकार के साधनों की जानकारी दी गई। आम नागरिकों को आवश्यक इमरजेंसी नंबर 112 की जानकारी दी जाकर अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से शेयर नहीं करने एवं सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर के साथ उपयोग एवं 1930 इमरजेंसी नम्बर के बारे में बताया गया। अपने मोबाइल पर महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखने साथ ही साथ अपने पास रखें अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर ना करने एवं इमरजेंसी नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी पदमनाभपुर श्री राजकुमार लहरे के द्वारा बच्चों को यातायात के नियम तथा नशे से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी नशे से होने वाली समस्याओं के बारे में एवं उसके बचाव के बारे में बताया गया। सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराध पॉक्सो एक्ट तथा आत्मरक्षा के गुरु भी सिखाए गए। उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध बनाए गए स्लोगन कविता तथा पेंटिंग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी दिया गया।
मैत्री गार्डन में उपस्थित आम नागरिकों एवं महिलाओं को महिला संबंधी अपराध सोशल मीडिया से संबंधित अपराध एवं नशे के विरुद्ध चल रहे विश्वास अभियान के बारे में जानकारी दी गई, उपस्थित महिलाओं के द्वारा मैत्री गार्डन में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनानें में सेंट जेवियर्स विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं मैत्री बाग एवं रक्षा टीम के सदस्य उपस्थित थे।

