मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय से मिली सहायता : 90 वर्षीय चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र, जीवन में लौटी मुस्कान, अब सुन सकती हैं चाका बाई जीवन की मधुर ध्वनियां.

मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय से मिली सहायता : 90 वर्षीय चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र, जीवन में लौटी मुस्कान, अब सुन सकती हैं चाका बाई जीवन की मधुर ध्वनियां.

90 वर्षीय चाका बाई की चेहरे से झलकती मुस्कराहट बता रही है कि उनके जीवन में खुशियां फिर से लौट आई है। उम्र के इस दौर में शारीरिक परेशानियों का आना स्वाभाविक है और ऐसे समय में की गई सहायता बुजुर्गों के लिए बड़ी सहारा बनती है। ठीक से सुनाई नहीं देने की समस्या से जूझ रही चाका बाई मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंची। उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें उनकी परेशानियों का समाधान यहां पर अवश्य मिलेगा और हुआ भी ऐसा ही, कैंप कार्यालय से उन्हें तत्काल मदद मिली और उसे श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

ग्राम पंचायत जामचुआं, तहसील कुनकुरी निवासी चाका बाई ठीक से सुनाई नहीं देने की समस्या से जूझ रही थी। उन्होंने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर अपनी समस्याओं को साझा किया। कैंप कार्यालय ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की और उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

Jashpur