कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, सादी वर्दी में लगाया गया था पुलिस बल.
धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में,
आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही,
दुर्ग. 19 अगस्त 2025 : दुर्ग जिले में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने सख़्त निगरानी की। इसी दौरान जामुल और भिलाई नगर क्षेत्र से दो युवकों को धारदार हथियार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने संभावित अशांति और उपद्रव की आशंका को समय रहते खत्म कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दुर्ग पुलिस द्वारा कानून एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया था। कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की गंभीर घटना घटित ना कर दे इस कारण समस्त थाना क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन स्थल पर निगाह रखे जाने हेतु सादी वर्दी में ड्यूटी लगाई गई थी।
दिनांक 17 अगस्त 2025 को थाना जामुल एवं भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन सिंह एवं मयंक सुखदेवे नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से धारदार हथियार चाकू रखना पाए जाने से दुर्ग पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम अर्जुन सिंह एवं मयंक सुखदेवे बताए, आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
जप्ती – धारदार हथियार चाकू,
नाम आरोपी –
01 अर्जुन सिंह निवासी कचरा भट्ठी के पीछे बाम्बे आवास जवाहर नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (थाना जामुल)
02 मयंक सुखदेवे निवासी स्टेशन पारा वार्ड 11 छोटा बिहार के सामने चिखली जिला राजनांदगांव (थाना भिलाई नगर)

