रेल प्रशासन का बड़ा फैसला : तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस का कोव्वूरू स्टेशन पर नया ठहराव, यात्रियों को मिलेगा लाभ, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस अब पेद्दपल्ली स्टेशन पर भी रुकेगी.

रेल प्रशासन का बड़ा फैसला : तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस का कोव्वूरू स्टेशन पर नया ठहराव, यात्रियों को मिलेगा लाभ, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस अब पेद्दपल्ली स्टेशन पर भी रुकेगी.

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली गाड़ी संख्या 17482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस में 18 सितंबर 2025 से एवं गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस में 20 सितंबर 2025 से दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के कोव्वूरू स्टेशन में आगामी आदेश तक प्रयोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 17 अगस्त 2025 से एवं गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में 21 अगस्त 2025 से दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के पेद्दपल्ली स्टेशन में आगामी आदेश तक प्रयोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Chhattisgarh National