धान की जगह मक्का उगाकर काडरो के किसान मालती मोहन ने कमाया दुगुना मुनाफा, सीखा नई खेती का मंत्र, गर्मी में मक्का की खेती बनी फायदे का सौदा, किसान मालती को मिली 88,200 की शुद्ध आमदनी.

धान की जगह मक्का उगाकर काडरो के किसान मालती मोहन ने कमाया दुगुना मुनाफा, सीखा नई खेती का मंत्र, गर्मी में मक्का की खेती बनी फायदे का सौदा, किसान मालती को मिली 88,200 की शुद्ध आमदनी.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में जल सरंक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिसका फायदा पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम काडरो के कृषक श्री मालती मोहन उठा रहे हैं। पहले ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले कृषक श्री मालती ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार 2 एकड़ की भूमि में मक्का फसल की खेती की। जिससे उनको 88,200/- रूपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई। जो कि धान फसल की तुलना में दोगुनी थी।

किसान मालती मोहन ने बताया कि विभाग से संपर्क कर मक्का फसल लेकर खेतों में लगाया एवं उत्पादन पर कुल 11,800/- रूपये का खर्च आया, जिसमें खाद, बीज एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। मक्का की बिक्री से 1 लाख रूपये की आमदनी हुई, जिससे उन्हे 88,200/- रूपये का शुद्ध मुनाफा मिला। इसके विपरीत गर्मी के मौसम में धान की खेती में ज्यादा लागत और पानी भी अधिक लगता है जिसकी तुलना में लाभ भी कम होता है।

कृषक मालती मोहन ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रेरित हुए हैं, जिसका फायदा उन्हें मिला। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और जल सरंक्षण से पर्यावरण सरंक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Jashpur