दशहरे पर नारायणपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, SP संदीप कुमार पटेल ने किया बड़ा शुभारंभ; नवनिर्मित वाहन शाखा कार्यालय से विभागीय व्यवस्था में क्या बदलेगा?

दशहरे पर नारायणपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, SP संदीप कुमार पटेल ने किया बड़ा शुभारंभ; नवनिर्मित वाहन शाखा कार्यालय से विभागीय व्यवस्था में क्या बदलेगा?

दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन नारायणपुर में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने किया शस्त्र पूजन।

डीआरजी परिसर एवं जिले के समस्त थानों में भी विधि–विधान से किया गया शस्त्र पूजन।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने नवनिर्मित वाहन शाखा कार्यालय का किया उद्घाटन।

नारायणपुर : दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, नारायणपुर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल द्वारा विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर जिले में शांति, सुरक्षा एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर, एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह, एसडीओपी छोटेडोंगर मनोज मांडवी, रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा, मोहसिन खान, सूबेदार विक्रम सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दशहरा पर्व के अवसर पर जिले के डीआरजी परिसर एवं समस्त थानों में भी परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना को दोहराया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल द्वारा पुलिस लाइन में नवनिर्मित वाहन शाखा कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस कार्यालय के प्रारंभ होने से वाहन शाखा से संबंधित कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन एवं विभागीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

नारायणपुर पुलिस द्वारा सभी जिलेवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा पर्व को शांति, सौहार्द एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई।

Chhattisgarh