कुदरगढ़ पुलिस की कार्रवाई : 10 क्विंटल अवैध कोयला जप्त, आरोपी की तलाश जारी

कुदरगढ़ पुलिस की कार्रवाई : 10 क्विंटल अवैध कोयला जप्त, आरोपी की तलाश जारी

सूरजपुर. 03 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कुदरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले के किनारे डम्प किए गए 10 क्विंटल अवैध कोयले को बरामद किया है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के अवैध कारोबार पर सख्त निर्देश के तहत यह कार्रवाई की गई। कोयले की अनुमानित कीमत करीब 10,000/- रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर शत्-प्रतिशत अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में दिनांक 02 मई 2025 को चौकी कुदरगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुर्री कुरोतरी नाला के किनारे चोरी का कोयला लावारिश हालत में डम्प किया गया है।

Crime