जनजातीय गौरव दिवस पर बड़ांजी में उमड़ा जनसैलाब, महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि; तीन गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर लिया विरासत सहेजने का संकल्प

जनजातीय गौरव दिवस पर बड़ांजी में उमड़ा जनसैलाब, महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि; तीन गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर लिया विरासत सहेजने का संकल्प

बड़ांजी में जनजातीय समुदाय ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

शहीद गेंद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

जगदलपुर : जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ांजी में जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय नायक शहीद गेंद सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समुदाय के लोगों ने शहीद गेंद सिंह जी के अदम्य साहस, बलिदान और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमें अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों के बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। इस गौरवमयी आयोजन में ग्राम पंचायत बड़ांजी सहित आसपास के ग्रामों—बेलर और टाकरागुड़ा के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय के समाज प्रमुखों की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया। आयोजन के अंत में सभी ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Chhattisgarh