सरकारी योजनाओं का लाभ अब गांव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की तैयारी, गणेशपुर में विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों को दी गई बैंकिंग, बीमा और पेंशन योजनाओं की जानकारी

सरकारी योजनाओं का लाभ अब गांव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की तैयारी, गणेशपुर में विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों को दी गई बैंकिंग, बीमा और पेंशन योजनाओं की जानकारी

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान  अंतर्गत गणेशपुर में शिविर आयोजित

बलौदाबाजार भाटापारा : वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेशपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक  शिवकुमार कंवर:- ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक रहने तथा बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं  शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि कार्यों हेतु समय पर ऋण सुविधा प्राप्त करने के लाभों से अवगत कराया।

इस दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने एवं उनके पंजीयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं से जोड़ना तथा शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा।

Chhattisgarh