गौ वंश भैंस भैसा बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार
बिलासपुर : पशुओं को बूचड़खाने ले जाने के कथित मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त किया है। ग्राम ढेका के पास पकड़े गए वाहन में पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने पशुओं को कटिंग के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ले जाने की बात स्वीकार की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।
दिनांक 27.11.2026 को प्रार्थी पुष्पेन्द्र चौबे निवासी महमंद तोरवा का थाना आकर गौवंश तस्करी करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया कि अशाोक लिलेंड ट्रक क्रमांक युपी 80 एलटी 1516 में 09 भैंस भैसा को भरकर कटिंग करने के लिए ले जा रहे है। जिनको ग्राम ढेका के पास पकडकर थाना लाये है। जांच पर भैस को वाहन में रखने परिवहन करने के संध में कोई वैध दस्तावेज नही होना पाया गया। शिकायत पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जांच में आरोपी द्वारा भैसो को कटिंग हेतु अलीगढ उत्तर प्रदेश ले जाना स्वीकार किया है। दोनो आरोपी आकाश नायर निवासी मुरैना धोबी मोहल्ला मध्यप्रदेश एवं लच्छन यादव निवासी ग्राम कछार मस्तुरी बिलासपुर को दिनांक 28.11.2026 को गिरफतार कर कार्यवाही किया गया है,
गिरफतार आरोपी:- आकाश नायर पिता महेश नायर उम्र 29 साल साकिन मुरैना धोबी मोहल्ला म०प्र० 02 लछन यादव पिता चमार यादव उम्र 36 साल साकिन कछार थाना मस्तुरी
जप्त:- लिलैंड वाहन कमांक युपी 80 एलटी 1516


