रेल परिचालन में जरा सी चूक भी बन सकती है बड़े हादसे की वजह! राबर्टसन स्टेशन पर रेलकर्मियों को दी गई संरक्षा की विशेष सीख, शंटिंग से लेकर ओएचई ब्लॉक और आपदा प्रबंधन तक बताए गए सुरक्षित कार्य के जरूरी नियम।

रेल परिचालन में जरा सी चूक भी बन सकती है बड़े हादसे की वजह! राबर्टसन स्टेशन पर रेलकर्मियों को दी गई संरक्षा की विशेष सीख, शंटिंग से लेकर ओएचई ब्लॉक और आपदा प्रबंधन तक बताए गए सुरक्षित कार्य के जरूरी नियम।

राबर्टसन स्टेशन में आयोजित संरक्षा संगोष्ठी में रेलकर्मियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली एवं नियमों के पालन के प्रति किया गया जागरूक ।

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल कर्मचारियों में संरक्षा नियमों एवं संरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष अग्रवाल के निर्देशन में संरक्षा विभाग द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर निरंतर संरक्षा संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में दिनांक 26 नवम्बर 2026 को मंडल के राबर्टसन स्टेशन में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सी एम पी बेक तथा संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, एसएसई, जेई, डीटीआई, सीएलआई, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, पॉइंट्समैन, गेटमैन, टेक्निशियन, गैंगमैन, वाणिज्य क्लर्क एवं आरपीएफ सहित विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों ने सहभागिता की। इस संगोष्ठी के माध्यम से रेल कर्मचारियों को संरक्षा नियमों एवं निर्धारित कार्य प्रणालियों के अनुरूप कार्य करने, संभावित खतरों का पूर्वानुमान लगाकर उनकी रोकथाम करने तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं उपायों के प्रति जागरूक किया गया ।

संगोष्ठी के दौरान रेल परिचालन में संभावित दुर्घटनाओं के कारणों, जोखिमपूर्ण परिस्थितियों की पहचान, दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं कार्य के दौरान अपनाए जाने वाले संरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही संरक्षा सलाहकारों द्वारा स्पेड, वर्कसाइट प्रोटेक्शन, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, लोड स्टेबलिंग, इंटरलॉक तथा नान-इंटरलॉक प्वाइंट पर शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई आइसोलेटर-ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, स्पेड प्रीकॉशन के साथ ही आपदा प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार करने का भी प्रशिक्षण दिया गया।

सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता, सजगता एवं ज़िम्मेदारी के साथ करने की सलाह दी | साथ ही किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचने, निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने तथा समयबद्धता के साथ संरक्षित कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Chhattisgarh