नशे के कारोबार और सेवन पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सुभाष नगर के देवार पारा में अचानक पहुंची पुलिस की संयुक्त टीम, जांच के दायरे में आए 17 लोग, लोक शांति भंग होने की आशंका पर हुई वैधानिक कार्रवाई।

नशे के कारोबार और सेवन पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सुभाष नगर के देवार पारा में अचानक पहुंची पुलिस की संयुक्त टीम, जांच के दायरे में आए 17 लोग, लोक शांति भंग होने की आशंका पर हुई वैधानिक कार्रवाई।

नशे का सामान बिक्री एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

थाना तेलीबांधा एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सुभाष नगर (देवार पारा) में दी दबिश, 17 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

रायपुर : नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। नशे के अवैध कारोबार और सेवन की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच तेलीबांधा पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सुभाष नगर (देवार पारा) में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 17 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे की गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर पुलिस मध्य जोन तारकेश्वर पटेल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पुलिस विवेक शुक्ला एवं असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार एवं नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने तथा लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई।

थाना तेलीबांधा पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में नशे की गतिविधियों के संबंध में लगातार मिल रही सूचनाओं एवं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुभाष नगर (देवार पारा) क्षेत्र में दबिश दी गई। दबिश के दौरान नशे का सामान बिक्री एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों की जांच कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया।

पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों को समझाइश देकर उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया गया। क्षेत्र में नशे की गतिविधियों एवं विवाद की स्थिति से लोक शांति तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में लोक शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के उद्देश्य से वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत अनावेदकगण

1. भरत वर्मा, पिता सुरेन्द्र वर्मा, उम्र 18 वर्ष।

2. गिरिशा चौहान, पिता सचिन चौहान, उम्र 18 वर्ष।

3. पिदु वर्मा, पिता नरेंद्र वर्मा, उम्र 28 वर्ष।

4. पप्पन साहू, पिता साजन साहू, उम्र 30 वर्ष।

5. गोपाल तेलासी, पिता चांद तेलासी, उम्र 23 वर्ष।

6. हुसैन कुलहरिया, पिता कोदा कुलहरिया, उम्र 19 वर्ष।

7. बुलबुल उर्फ धर्मा नगरीया, पिता बहादुर नगरीया, उम्र 45 वर्ष।

8. हिम्मत चौहान, पिता बाल किशन चौहान, उम्र 35 वर्ष।

9. जुगराज जुगनिया, पिता पटेल जुगनिया, उम्र 28 वर्ष।

10. कबीर सोनी, पिता सोदागर सोनी, उम्र 28 वर्ष।

11. अंकित ध्रुव, पिता राम लाल ध्रुव, उम्र 24 वर्ष।

12. बलजीत कुलहरिया, पिता राम श्रवण कुलहरिया, उम्र 32 वर्ष।

13. मोहित कुलहरिया, पिता कुरुमेंद कुलहरिया, उम्र 19 वर्ष।

14. सिंह साहू, पिता अजय साहू, उम्र 19 वर्ष।

15. भूरू उर्फ सुरेन्द्र सोनी, पिता भुलउ राम सोनी, उम्र 38 वर्ष।

16. चंदन पाल, पिता सतिराम पाल, उम्र 18 वर्ष।

17. अमन गोपाल, पिता जानू गोपाल, उम्र 21 वर्ष।

थाना तेलीबांधा पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने, अपराधों की रोकथाम तथा लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Crime