यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिला परिवहन कार्यालय दुर्ग द्वारा 21 से 22 नवंबर दो दिवसीय,नंदिनी थाना परिसर में लर्निंग लाइसेंस विशेष शिविर लगाया गया है ।
शिविर के पहले दिन 63 लोगो का लर्निंग लाइसेंस बनाना कर सभी लाइसेंस वितरण किया गया।
ई चालान, ट्रैफिक कार्ड लर्निंग एवं परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, वाहन परमिट, फिटनेस एवं नामांतरण सहित विभिन्न कार्य होंगे शिविर में।
दुर्ग : उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर धमधा के बाद नंदिनी क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिला परिवहन कार्यालय (RTO) दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विशेष परिवहन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत वाहन चालकों को परिवहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज बनवाने एवं नवीनीकरण कराने की सुविधा उनके नजदीक उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इन कार्यों के लिए जिला परिवहन कार्यालय दुर्ग तक आने-जाने की परेशानी न उठानी पड़े।
शिविर का आयोजन दिनांक 21 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक थाना परिसर नंदिनी, जिला दुर्ग में किया गया है।शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी:- नवीन लर्निंग लाइसेंस एवं परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा। पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण। वाहनों के नवीन परमिट एवं परमिट नवीनीकरण का कार्य। वाहन फिटनेस संबंधी कार्य। वाहन स्वामित्व नामांतरण एवं अन्य परिवहन संबंधी दस्तावेजों का कार्य।
आवश्यक दस्तावेज :- शिविर में आने वाले आवेदक अपने साथ आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा संबंधित कार्य के अनुसार पुराना ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नंदिनी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की जाती है कि इस दो दिवसीय विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहनों से संबंधित दस्तावेज समय पर बनवाएं एवं नवीनीकृत कराएं। आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं।


