सिविक सेंटर की बदलेगी तस्वीर? जाम और अव्यवस्थित यातायात से निजात दिलाने पुलिस की पहल, अतिक्रमण हटाने बीएसपी अधिकारियों और व्यापारी संघ के साथ बनी रणनीति

सिविक सेंटर की बदलेगी तस्वीर? जाम और अव्यवस्थित यातायात से निजात दिलाने पुलिस की पहल, अतिक्रमण हटाने बीएसपी अधिकारियों और व्यापारी संघ के साथ बनी रणनीति

उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा बीएसपी सेक्टर क्षेत्र एवं सिविक सेंटर का किया गया निरीक्षण एवं भ्रमण।

सिविक सेंटर एवं बीएसपी सेक्टर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने यातायात पुलिस की पहल।

अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग-बैनर एवं ठेले-गुमटियों को हटाने के संबंध में बीएसपी अधिकारियों एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से की गई चर्चा।

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र को व्यवस्थित, सुगम एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने पर दिया गया जोर।

दुर्ग : उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 21/11/2026 को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बीएसपी सेक्टर क्षेत्र एवं सिविक सेंटर का भ्रमण कर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान क्षेत्र में यातायात को बाधित करने वाले अतिक्रमण, अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग-बैनर तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर संचालित ठेले-गुमटियों को हटाने के संबंध में बीएसपी के संबंधित अधिकारियों, व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान क्षेत्र में सुचारू यातायात संचालन, आम नागरिकों एवं व्यापारियों की सुविधा, वाहनों के सुगम आवागमन तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा संबंधित विभागों एवं व्यापारिक संगठनों के सहयोग से आगामी दिनों में भी इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही एवं समन्वय किया जाएगा, ताकि बीएसपी सेक्टर एवं सिविक सेंटर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यातायात पुलिस दुर्ग की अपील है कि व्यापारी एवं आम नागरिक यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने से बचें।

Chhattisgarh Crime