घर को ही बना रखा था गांजा बिक्री का ठिकाना, ग्राहक मिलते उससे पहले पुलिस ने खोल दिया पूरा राज! जशपुर के दुलदुला में 8.250 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

घर को ही बना रखा था गांजा बिक्री का ठिकाना, ग्राहक मिलते उससे पहले पुलिस ने खोल दिया पूरा राज! जशपुर के दुलदुला में 8.250 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

ऑपरेशन आघात : गांजा तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही, दुलदुला क्षेत्र में 8.250 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंगुर केला का

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये।

आरोपी अपने घर में गांजा छिपाकर बिक्री हेतु ग्राहक की कर रहा था तलाश, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।

आरोपी राजकुमार दानी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा, थाना दुलदुला जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध थाना दुलदुला में अपराध क्रमांक 75/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

जशपुर : थाना दुलदुला पुलिस को दिनांक 20.11.2026 को मुखबिर से पुख़्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा निवासी राजकुमार दानी अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा भारी मात्रा में छिपाकर रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर थाना दुलदुला पुलिस के द्वारा उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए,तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष संदेही राजकुमार दानी की मकान की विधिवत तलाशी ली गई,तलाशी के दौरान मकान के अंदर कमरे में रखी एक प्लास्टिक की बोरी से प्लास्टिक रैपर में बंधे कुल 08 पैकेट बरामद हुए। जिसे गवाहों के समक्ष जांच करने पर गांजा होना पाया गया। पुलिस के द्वारा जब आरोपी से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी राजकुमार दानी को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया, पुलिस के द्वारा जब जप्त गांजे का वजन किया गया, तो कुल वजन 8.250 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 04लाख रुपये है।

पुलिस के द्वारा आरोपी राजकुमार फानी निवासी ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा के विरुद्ध थाना दुलदुला में अपराध क्रमांक 75/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र भगत सहित थाना दुलदुला पुलिस स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मेंपुलिस के द्वारा थाना दुलदुला क्षेत्र में 08किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Crime Jashpur