ग्राम धाराशिव में युवक पर ईंट से सिर पर हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
आपसी बातचीत को गलत समझकर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मारपीट, हुड़दंग और हिंसा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत आपसी बातचीत को गलत समझकर युवक से मारपीट करने और सिर पर ईंट मारकर चोट पहुंचाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- प्रार्थी विवेक कुर्रे (निवासी- ग्राम धाराशिव द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 08.11.2026 की रात लगभग 11:00 बजे वह अपने दोस्तों के साथ बाजार चौक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में बर चौक के पास आरोपीगण बैठे थे। उन्होंने प्रार्थी व उसके साथियों के आपसी बातचीत को गलत समझते हुए “हम लोगों को गाली दे रहे हो” कहकर एक राय होकर माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं तथा हाथ-थप्पड़ से मारपीट कर, ईंट उठाकर प्रार्थी के सिर में मार दिया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 395/2026, धारा 296,118(1),3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने खोजबीन करते हुए प्रकरण में संलिप्त चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लाल ईंट का टुकड़ा जप्त किया गया। चारों आरोपियों को दिनांक 19.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-
1. दुलेश्वर कुमार चंद्राकर (पिता पशपति चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी- ग्राम धाराशिव, थाना लवन
2. छबीराम चंद्राकर (पिता मनुलाल चंद्राकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी- ग्राम धाराशिव, थाना लवन
3. मनीष चंद्राकर (पिता तुलाराम चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी- ग्राम धाराशिव, थाना लवन,
4. दीपेश चंद्राकर (पिता दयानंद चंद्राकर, उम्र 18 वर्ष 01 माह, निवासी- ग्राम धाराशिव, थाना लवन


