प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना राहत प्रकरण में पीड़ित को तत्काल ₹1.5 लाख की सहायता दिलाने में सिविल लाइन पुलिस की सराहनीय पहल बिलासपुर जिले का पहला eDAR सिविल लाइन द्वारा
बिलासपुर : बिलासपुर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते दुर्घटना पीड़ित को प्रधानमंत्री दुर्घटना राहत योजना के तहत ₹1.5 लाख की तत्काल सहायता दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
दिनांक 2 नवंबर 2026 को नेहरू चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130, बिलासपुर में जयंत यादव अपने स्कूटी वाहन से मंदिर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण दुर्घटना हो गई। हादसे में घायल जयंत यादव को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए डी.के.एस. अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया।
घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होते ही थाना सिविल लाइन के निरीक्षक रविशंकर तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह एवं आरक्षक सोनू भार्गव को आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए गए
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों पर घटनास्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री दुर्घटना राहत प्रकरण तैयार किया तथा पीएम राहत पोर्टल पर आईडी क्रमांक 10076305 के माध्यम से कार्रवाई करते हुए eDAR पोर्टल पर भी प्रकरण तैयार किया। इस त्वरित कार्रवाई से दुर्घटना पीड़ित को ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
इस सराहनीय कार्य के लिए थाना प्रभारी सिविल लाइन रविशंकर तिवारी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जी ने प्रशंसा की और सउनि शैलेन्द्र सिंह को 500₹ की प्रोत्साहन राशि एवं आरक्षक सोनू भार्गव को 300₹ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की साथ ही जिले के प्रत्येक पुलिस कर्मियों को ऐसे की कार्य करने के लिए निर्देशित किये है ।


