कारी तालाब के पास नशे का सौदा करने पहुंचा था आरोपी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा! 1.63 लाख का चिट्टा बरामद, अब खंगाला जा रहा नशे के नेटवर्क का कनेक्शन

कारी तालाब के पास नशे का सौदा करने पहुंचा था आरोपी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा! 1.63 लाख का चिट्टा बरामद, अब खंगाला जा रहा नशे के नेटवर्क का कनेक्शन

प्रतिबंधित मादक पदार्थ 8.16 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते 01 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 8.15 ग्राम चिट्टा कीमत 1,63,200 बिक्री की रकम 1800 एवं एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा जप्त

रायपुर : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट रायपुर के निर्देशन में शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना आजाद चौक के द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 15.11.2026 को थाना आजाद चौक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत कारी तालाब के पास एक व्यक्ति अपने पास नशीला मादक पदार्थ रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिंसन गुड़िया, अति पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहा पुलिस आयुक्त डा.मानसी साकोरे के निर्देशन  एवं मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्यवाही की गई। मौके पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित देवांगन निवासी कुशालपुर रायपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपी अमित देवांगन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा,1800 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा जुमला कीमती लगभग 2,13,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 302/26 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से उक्त मादक पदार्थ की उपलब्धता एवं स्त्रोत के विषय में पूछताछ कर जांच की जा रही है

गिरफ्तार आरोपी – अमित देवांगन उर्फ़ वासु पिता बसंत देवांगन उम्र 35 साल निवासी ब्राह्मण पारा आजाद चौक हाल निवासी कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर

Crime