धरती आबा बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद, केशलूर में जनजातीय गौरव दिवस पर उमड़ा जनसमूह; झाड़ा सिरहा को नमन कर जनजातीय समाज की एकता और स्वाभिमान का दिया संदेश

धरती आबा बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद, केशलूर में जनजातीय गौरव दिवस पर उमड़ा जनसमूह; झाड़ा सिरहा को नमन कर जनजातीय समाज की एकता और स्वाभिमान का दिया संदेश

केशलूर में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

झाड़ा सिरहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

जगदलपुर : जिले के तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम केशलूर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकत्र होकर महान जननायकों को नमन किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम केशलूर में स्थापित बस्तर के महान क्रांतिकारी झाड़ा सिरहा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में गगनभेदी नारे लगाए गए और आदिवासी समाज के उत्थान व स्वाभिमान के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदानों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस गरिमामय अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबती भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री पद्मिनी कश्यप एवं जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए और समाज की एकता व संस्कृति को सहेज कर रखने का संकल्प लिया।

Chhattisgarh