एक बाइक चोरी की जांच ने खोली शातिर चोर की पूरी करतूत! अंबिकापुर में पुलिस ने आरोपी को दबोचा तो सामने आए चोरी के 5 मामले, छिपाकर रखी गईं पांचों मोटरसाइकिलें बरामद!

एक बाइक चोरी की जांच ने खोली शातिर चोर की पूरी करतूत! अंबिकापुर में पुलिस ने आरोपी को दबोचा तो सामने आए चोरी के 5 मामले, छिपाकर रखी गईं पांचों मोटरसाइकिलें बरामद!

मोटरसायकल चोरी के 05 मामलो का हुआ खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार, 05 मोटरसायकल बरामद।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामलों में की गई त्वरित कार्यवाही।

गाँधी स्टेडियम व चौपाटी से चोरी की गई 05 मोटरसाइकिलें कुल कीमती मशरुका लगभग 03 लाख रुपये किया गया बरामद।

दोपहिया वाहन चोरी के मामलो में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

अम्बिकापुर : प्रार्थी आदित्य कुजूर साकिन महुआपारा, थाना गांधीनगर दिनांक 12.11.2026 को सुबह अपने दोपहिया वाहन होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल क्रमांक CG/15/DK/2980 से स्टेडियम आए थे और अपनी वाहन कों स्टेडियम के बाहर खड़ी किए थे। कुछ देर बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल गायब मिली, जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 790/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मोटरसायकल चोरी के मामलो कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार कर मोटरसायकल बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी एवं चोरी हुई मोटरसायकल का पता तलाश किया जा रहा था, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी विजय गुप्ता कों हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम विजय गुप्ता आत्मज इन्द्रदेव गुप्ता उम्र 50 वर्ष, निवासी डेहरी कोयला डिपो के पास थाना डेहरी जिला रोहतास बिहार,  हाल मुकाम केदारपुर अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से मोटरसायकल चोरी के मामले में हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक को गांधी स्टेडियम के बाहर से प्रार्थी की होंडा ड्रीम युगा की चोरी कर छिपाकर रखना स्वीकार किया । इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा 01 बजाज सीटी वाहन, 01 स्प्लेंडर प्लस एवं 02 होंडा ड्रीम शाइन सहित कुल 04 मोटरसाइकिलों की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर कुल 05 मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 03 लाख रुपये बरामद की गई है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक आलोक सोनी, प्रधान आरक्षक सूरज राय, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा,आरक्षक विवेक राय ,नितिन सिन्हा, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Crime