जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में सजेगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़; नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि

जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में सजेगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़; नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पहुंचे, जनप्रतिनिधियों में सीएम का किया आत्मीय स्वागत

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन

रायगढ़ : धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ स्थित जिंदल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन होंगे।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। धरमजयगढ़ में जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि और जनजातीय समाज के प्रमुख शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

समारोह में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव, शहीद वीर नारायण सिंह लोककला नृत्य प्रतियोगिता और अन्य राज्यों के जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के दौरान बैगा पुजारी सम्मान निधि योजना की राशि का सांकेतिक अंतरण, राज्यस्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख जनजाति एवं उपजनजाति प्रमुखों का सम्मान तथा जनजातीय गौरव ज्ञान और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण भी होंगे।

समारोह में मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री दयालदास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखनलाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री ओ.पी. चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा, श्री गजेन्द्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब और श्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सांसद श्री राधेश्याम राठिया, श्री चिंतामणि महाराज, श्री महेश कश्यप, श्री भोजराज नाग और राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनजातीय समाज के प्रमुखों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय का जिंदल एयरपोर्ट पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, श्री सनम जांगड़े, श्री गुरुपाल सिंह भल्ला, रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान और श्री ज्योति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

Chhattisgarh Political