मुक्तिधाम के पास गांजा बेचने का चल रहा था खेल, पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा, बोरी में छिपाकर रखा 1.873 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मुक्तिधाम के पास गांजा बेचने का चल रहा था खेल, पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा, बोरी में छिपाकर रखा 1.873 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मुक्तिधाम तेलीबांधा के पास अवैध रूप से बिकी हेतु मादक पदार्थ गांजा रखे 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर में अप.क. 508/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज

रायपुर : दिनांक 13.11.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की मुक्तिधाम रिंग रोड न. 01 तेलीबांधा के पास में गणेश राम पटेल एवं शेरा कुल्हरिया नाम के व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा रखकर बिकी की सूचना पर स्थल पर पहुंचकर तेलीबांधा पुलिस, एएनटीएफ एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनका नाम पुछने पर अपना नाम गणेश राम पटेल पिता छबि लाल पटेल उम्र 55 साल सा. सुभाष नगर देवारपारा थाना तेलीबांधा रायपुर तथा शेरा कुल्हरिया पिता कोंदा कुल्हरिया उम्र 30 वर्ष सा. सुभाष नगर देवारपारा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर का रहने वाले बताये। जिसकी तलाशी लेने पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया तपश्चात अभियुक्तगण गणेश पटेल और शेरा कुल्हरिया के संयुक्त कब्जे से बोरी में रखे सेलो टेप से लिपटा हुआ 1.873 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसे विधिवत समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर मौके पर सीलबंद कर नमूना सील पंचनामा तैयार किया गया। अभियुक्तगण गणेश पटेल और शेरा कुल्हरिया का कृत्य अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने पर मौके पर ही विधिवत गिरफतार किया गया। कार्यवाही बाद माल मुल्जिम के थाना वापस आकर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

नाम आरोपीः-

1. गणेश राम पटेल पिता छवि लाल पटेल पता सुभाष नगर देवारपारा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

2. शेरा कुल्हरिया पिता कोंदा कुल्हरिया पता सुभाष नगर देवारपारा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

Crime