नशे और हथियारों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, बॉम्बे मार्केट में चिट्टा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, मंदिर के पास बटनदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर भी दबोचा

नशे और हथियारों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, बॉम्बे मार्केट में चिट्टा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, मंदिर के पास बटनदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर भी दबोचा

नशे के कारोबार एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध मौदहापारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

’’हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 14.10 ग्राम हेरोइन एवं 6,700 नगदी सहित कुल₹1,05,400 रूपये का मशरूका बरामद।’’

’’बटनदार धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाला गुण्डा-बदमाश भी गिरफ्तार।’’

’’एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार, अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए नशे के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक गुण्डा-बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

01. हेरोइन (चिट्टा) के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

थ्दनांक 14.11.26 को थाना मौदहापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बॉम्बे मार्केट स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम 01. अब्दुल अजीम उर्फ अज्जू एवं 02. मोहम्मद साबिर बताया।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 14.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती लगभग 98,700 तथा बिक्री की नगदी रकम 6,700/- रूपये जुमला कीमती लगभग 1,05,400/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 184/26, धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. अब्दुल अजीम ऊर्फ अज्जु पिता स्व0 अब्दुल मुकीम उम्र 40 वर्ष निवासी पंजाब टायर के पीछे मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

02. मोह0 शब्बीर पिता स्व0 अहमद खान उम्र 34 वर्ष निवासी अफरोज बाग मौदहापारा थाना मौदहापारा  रायपुर।

02. बटनदार धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाला गुण्डा-बदमाश गिरफ्तार

दिनांक 14.11.26 को थाना मौदहापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोरापारा स्थित विट्ठल देव मंदिर के पास एक व्यक्ति धारदार बटनदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी अनिकेत यादव निवासी जोरापारा, मौदहापारा, रायपुर को पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 185/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी अनिकेत यादव उर्फ शेरा थाना मौदहापारा का गुण्डा-बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें आरोपी जेल में निरुद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी:- अनिकेत यादव उर्फ शेरा उम्र 26 साल निवासी विट्ठल देव मंदिर के पास जोरापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

03. एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रोशन दास मानिकपुरी, पिता मनोज दास मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी पुराना पानी, निहारिका, थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जिला कोरबा, हाल पता मेकाहारा अस्पताल परिसर, रायपुर के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

Crime