चुनावी तैयारी तेज, जशपुर में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन जारी! तीन विधानसभा क्षेत्रों में 6,30,876 मतदाता दर्ज, कहीं आपका नाम तो नहीं छूटा? 11 दिसंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति, 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

चुनावी तैयारी तेज, जशपुर में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन जारी! तीन विधानसभा क्षेत्रों में 6,30,876 मतदाता दर्ज, कहीं आपका नाम तो नहीं छूटा? 11 दिसंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति, 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन : जिले में कुल 6,30,876 मतदाता दर्ज, दावे-आपत्तियां 11 दिसंबर तक

जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के संदर्भ में जिले की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है।

12 नवंबर को कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति एवं सॉफ्ट कॉपी प्रदान की गई।

जिले में विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता संख्या इस प्रकार है –

12-जशपुर : 2,20,176

13-कुनकुरी : 1,94,713

14-पत्थलगांव : 2,15,987

कुल मतदाता : 6,30,876

सेवा निर्वाचक : 1,747

दावे-आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। दावों का निपटारा 28 दिसंबर तक होगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

पात्र नागरिक ECINET मोबाइल ऐप अथवा voter.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन नाम जुड़वा सकते हैं।

बैठक में कहा गया कि “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता पंजीयन से न छूटे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति का पंजीयन न हो” इसके लिए सभी दलों का सहयोग अपेक्षित है।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में अपर कलेक्टर द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्त की गई।

Jashpur