मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को होगी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक एवं नीतिगत विषयों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर प्रदेश के विभिन्न वर्गों की नजर रहेगी। हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावित विषयों को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बैठक के बाद मंत्रिपरिषद के निर्णयों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।


