सूने मकान का ताला तोड़कर रातों-रात नकदी और जेवरात पार, चोरी का सामान लेकर भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने घेरा, बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

सूने मकान का ताला तोड़कर रातों-रात नकदी और जेवरात पार, चोरी का सामान लेकर भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने घेरा, बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही में सुने मकान में ताला तोड़कर रात्रि में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

आरोपी – 1. सोनू कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 वर्ष साकिन कपिस्दा थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.), 2. रितेश कुमार पटेल पिता घनश्याम पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन कपिस्दा थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.).

आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4),305(a),3(5), बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

जांजगीर-चाम्पा : चोरों ने रात के अंधेरे में जांजगीर-चांपा जिले में एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे आरोपियों ने अलमारी का लॉक तोड़ा और नकदी समेत चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान समेट लिया। लेकिन वारदात के बाद उनकी चालाकी ज्यादा देर काम नहीं आई। गांव वालों की सतर्कता और पुलिस की घेराबंदी ने उनके भागने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बम्हनीडीह पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 10.11.2026 को रात्रि में किशुन चंद्रभाष के सुने मकान के मुख्य दरवाजा का ताला तोडकर कमरे में रखे अलमारी का लॉक तोड़कर अलमारी में रखे नकदी रकम 2500/- रूपये एवं पुरानी इस्तेमाली चांदी का एक जोडी पायल, 01 नग मंगल-सूत्र, 02 नग अंगुठी, 01 नग बिछिया कुल वजनी लगभग 115 ग्राम को चोरी कर चोर भाग रहे थे, जिसका गांव वालों ने पुलिस को सूचना देने पर घेराबंदी कर आरोपीगण सोनू कुमार साहू व रितेश कुमार पटेल निवासी कपिस्दा पकड़ कर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 331(4),305(a),3(5), बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी गण से समक्ष गवाहन पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया अरोपी गण अपने मेमेारण्डम कथन में किशुन चंद्रभाष के मकान का पाना एवं पेचकस से दरवाजा कुंडी काटकर दो अलग अलग कमरो में रखे अलमारी चांदी के जेवर एवं नकदी रकम चोरी कर अपने पास रखना एवं मोटर सायकल क्रमांक TG08AD7042 को घटना स्थल में छोडना बताये है, एवं अपने पास रखे चांदी के जेवर एवं नकदी रकम और पाना पेचकस को पेश कर बरामद कराना स्वीकार किये हैं, जिसे आरोपी गण से पृथक-पृथक जप्त किया गया है एवं मोटर सायकल TG08AD7042 को घटना स्थल से जप्ती किया गया है। आरोपीगण सोनू कुमार साहू व रितेश कुमार पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उपनिरीक्षक सियाराम यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, प्रधान आरक्षक छगन साहू, आरक्षक पुनेश्वर आजाद, आरक्षक सुरेन्द्र मार्को, आरक्षक रामकुमार कंवर एवं समस्त थाना स्टॉफ़ का विशेष योगदन रहा है।

Crime