जशपुर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी! अब दुलदुला के 7 पटवारियों की सेवा में लगा ब्रेक, 29 दिन की अनुपस्थिति पर आया बड़ा फरमान!

जशपुर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी! अब दुलदुला के 7 पटवारियों की सेवा में लगा ब्रेक, 29 दिन की अनुपस्थिति पर आया बड़ा फरमान!

दुलदुला के 7 पटवारी का हड़ताल अवधि का ब्रेक इन सर्विस

जशपुर : कुनकुरी एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलदुला विकास खंड के 7 पटवारी ब्रेक इन सर्विस किया गया।

नियम 7 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रदर्शन तथा हड़ताले और स्वीकृत होने के पूर्व अवकाश पर प्रस्थान राज्य के शासकीय सेवकों के लिए प्रतिबंधित है।

 छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रषासन विभाग शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा मंत्रालय दाउ कल्याण सिंह भवन रायपुर के पत्र कमांक एफ 2-3/1-9/2006 रायपुर दिनांक 10.04.2006 के अनुसार बिना पूर्व स्वीकृति के सामूहिक अवकाश पर जाने की दशा में अथवा हड़ताल में भाग लेने की दशा में ऐसी अनाधिकृत अनुपस्थिति के दिवसों तथा हड़ताल का वेतन इत्यादि देय नही होगा न ही इस प्रकार की अनुपस्थिति के दिवसों का अवकाष स्वीकृत किया जायेगा। ऐसे दिवसों की अवधि का कोई वेतन इत्यादि देय नही होगा और इस अवधि को ब्रेक-इन-सर्विस माना जाएगा।

 छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा मंत्रालय दाउ कल्याण सिंह भवन रायपुर के पत्र कमांक एफ 3-11/2015/1-9 नया रायपुर दिनांक 28.08.2015 के अनुसार शासकीय कर्मचारियों द्वारा आयोजित हड़तालों धरना तथा सामूहिक अवकाश आदि के अवसरों पर कार्यालय से अनुपस्थिति के संबंध में निर्देष जारी किये गये है।

उक्त नियमों के पालन में आपको दिनांक 31.10.2026 दिनांक पत्र / कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, लेकिन उक्त नोटिस के बावजूद आप आज दिनांक तक कार्य से अनुपस्थित है। साथ ही आपके द्वारा कारण बताओं नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है।

अतः संदर्भित नियम / पत्र के परिपालन में आपके दिनांक 13.10.2026 से आज दिनांक 11.11.2026 तक की अवधि को कार्य नही वेतन नही स्वीकृत करते हुए उक्त अवधि को ब्रेक-इन-सर्विस किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Breaking Jashpur