दीपावली की रात रिवर व्यू में हुड़दंग और अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

दीपावली की रात रिवर व्यू में हुड़दंग और अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

त्योहार के दौरान सार्वजनिक स्थान पर अनावश्यक शोर-शराबा कर शांतिभंग करने वालों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग थाना क्षेत्रों के चार युवक गिरफ्तार।

बिलासपुर : दीपावली पर्व के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार सतर्क रही। इसी कड़ी में दीपावली की रात रिवर व्यू क्षेत्र में अनावश्यक हुड़दंग और शांतिभंग करने वाले लोगों के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल दाखिल कराया है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात रिवर व्यू क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक शोर-शराबा कर अशांति का माहौल निर्मित किया जा रहा था। त्योहार के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंग और शांतिभंग करने वाले चार युवकों को पकड़कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के चार युवक गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें धन्नू डांडे (28 वर्ष), निवासी गुरु घासीदास नगर मिनी बस्ती जरहाभाठा; सूरज कश्यप (19 वर्ष), निवासी तिफरा थाना सिरगिट्टी; साहिल यादव उर्फ मयंक (22 वर्ष), निवासी मुक्तिधाम चौक थाना सरकंडा तथा अमित यादव (20 वर्ष), निवासी बंगाली पारा थाना सरकंडा शामिल हैं।

सिविल लाइन पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत जेल दाखिल कराया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना रहा।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अनावश्यक विवाद और शांतिभंग करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Crime