ढाबे में काम कर रहे युवक से मारपीट कर नकदी एवं मोबाइल लूटने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद, एक अपचारी बालक को न्यायालय में किया गया पेश
दिनांक 07.11.2026 को रात्रि लगभग 08:30 बजे ढाबे में काम कर रहे युवक को ढाबे के पीछे ले जाकर चार व्यक्तियों द्वारा मारपीट एवं लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
आरोपियों द्वारा प्रार्थी से ₹8,500 नगद एवं लगभग ₹10,000 कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया गया था।
विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों एवं डंडे से मारपीट की तथा एक आरोपी द्वारा धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
घटना की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 981/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा एक अपचारी बालक को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। लूटा गया मोबाइल फोन जप्त किया गया।
दुर्ग : दिनांक 07.11.2026 को थाना पुलगांव क्षेत्र में हुई लूट की घटना में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी एवं घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया तथा एक अपचारी बालक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.11.2026 को प्रार्थी चुनेंद्र साहू उर्फ बंटी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम इंदावानी, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव द्वारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह शाम करीब 08:30 बजे एक ढाबे में काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे तथा कुछ बात करने के बहाने प्रार्थी को ढाबे के पीछे ले गए। वहां आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर पैसों की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों एवं डंडे से मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा प्रार्थी की जेब में रखे ₹8,500 नगद एवं लगभग ₹10,000 कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 981/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल आरोपियों की पतासाजी के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा पुलगांव नदी के पास आरोपियों की तलाश कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा एक अपचारी बालक को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन जप्त किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका):- आरोपियों द्वारा ढाबे में कार्यरत युवक को बातचीत के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक रूप से मारपीट की गई तथा धारदार हथियार से डराकर नकदी एवं मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना स्थल:- ढाबे के पीछे, थाना पुलगांव क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम:-
रोशन विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी गायत्री मंदिर के पीछे, पुलगांव, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
संजय तिवारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी शीतला पारा, पुलगांव, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
सोमेश्वर साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, पुलगांव, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री:- 1\. लूटा गया 01 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹10,000।
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी, घेराबंदी एवं लूटी गई संपत्ति की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें। अपराध एवं कानून विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


