बलौदाबाजार के रवान में मौत बनकर दौड़ा कोयले से भरा ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर दर्दनाक मौत, चंद घंटों में पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा!

बलौदाबाजार के रवान में मौत बनकर दौड़ा कोयले से भरा ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर दर्दनाक मौत, चंद घंटों में पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा!

तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रक से कुचलकर एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत के मामले में आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

​ग्राम रवान) में भीषण सड़क दुर्घटना; लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले आरोपी चालक पर धारा 105 BNS एवं 184 MV Act के तहत गंभीर कार्रवाई

सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंद घंटों में की गई गिरफ्तारी

घटना में प्रयुक्त भारी भरकम कोयले से भरा ट्रक (CG 08 AX 6011) एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस धीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर आम नागरिकों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अत्यंत कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे को अंजाम देने वाले फरार/आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने त्वरित विवेचना के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

घटना एवं मर्ग जांच का विवरण:- दिनांक 06.11.2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर ग्राम रवान में एक भारी भरकम कोयले से भरे ट्रक (क्रमांक CG 08 AX 6011) के चालक द्वारा अपने वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक खतरनाक ढंग से लहराते हुए चलाया जा रहा था। आरोपी ट्रक चालक द्वारा मोटर साइकिल क्र. MP 18 M 1744 को जोरदार ठोकर मार दी गई, जिससे मोटर साइकिल सवार रामचंद्र ध्रुव (पिता बुद्धेलाल ध्रुव, उम्र 39 वर्ष), उनके बेटे तोमेश ध्रुव (उम्र 12 वर्ष) एवं बेटी हारिका ध्रुव (उम्र 14 वर्ष, सभी निवासी ग्राम खैरताल) की ट्रक के पहियों के नीचे कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

अपराध पंजीयन:- इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में मर्ग जाँच की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि चालक द्वारा जानते हुए भी कि इस प्रकार भारी वाहन को तेज रफ्तार में चलाने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है, जानबूझकर यह कृत्य किया गया। ​तदनुसार, आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 926/2026, धारा 105 BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना एवं गिरफ्तारी:- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत सीन ऑफ क्राइम यूनिट (Scene of Crime Unit) को मौके पर भेजा। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा ई-साक्ष्य के तहत तकनीकी दस्तावेज जुटाए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त ट्रक (CG 08 AX 6011) को समान भरी हुई स्थिति में तथा आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस विधिवत जप्त किया गया। आरोपी चालक संतोष कुमार चन्द्रवंशी को दिनांक 07.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- ​संतोष कुमार चन्द्रवंशी पिता राजकुमार उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेय पट्टी, थाना धोला, जिला बक्सर (बिहार), हाल पता – घासीदास नगर, जामुल भिलाई (छ.ग.)।

Crime