1-छेडछाड करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर : प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में उपस्थित आकर
दिनांक 06.11.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी प्रशांत श्रीवास उर्फ राजा पिता राजेश श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के द्वारा रात्रि में 01.30 बजे घर में घुसकर बुरी नियत से हांथ पकडकर खींचने लगा एवं शरीर को छूने लगा मना करने पर मां बहन की अश्लील गली गाली गुप्तार करते हुए गले को दबाने लगा जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमांक 658/26 33,74,351 (2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को क कतियापार से दबिश देकर पकडा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार है। आरोपी प्रशांत श्रीवास उर्फ राजा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी – प्रशांत श्रीवास उर्फ राजा पिता राजेश श्रीवास उम्र 20 साल निवासी कतियापारा थाना सिटी ली जिला बिलासपुर छ.ग.।


