कहां-कहां सज रही थीं जुए की महफिलें? पुलिस ने एक साथ 26 ठिकानों पर मारा धावा, 97 जुआरी गिरफ्तार, ₹2 लाख से ज्यादा नकदी जब्त… जिलेभर में मचा हड़कंप!

कहां-कहां सज रही थीं जुए की महफिलें? पुलिस ने एक साथ 26 ठिकानों पर मारा धावा, 97 जुआरी गिरफ्तार, ₹2 लाख से ज्यादा नकदी जब्त… जिलेभर में मचा हड़कंप!

अवैध जुआ के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का व्यापक अभियान, 26 प्रकरणों में 97 जुआरी गिरफ्तार, ₹2,07,010 नगद एवं 26 ताश की गड्डियां जप्त

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध 26 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।

जुआ खेलने में संलिप्त कुल 97 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते पाए गए व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा जुआ सामग्री जप्त की गई।

सभी जुआ प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,07,010 नगद एवं 52 पत्तों वाली 26 ताश की गड्डियां जप्त की गईं।

जेवरा सिरसा, जामुल, पाटन, अमलेश्वर, धमधा, पद्मनाभपुर, रानीतराई, खुर्सीपार सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ एवं सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 06 एवं 07 नवंबर 2026 को व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 जुआ प्रकरणों में 97 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,07,010 नगद एवं 26 ताश की गड्डियां जप्त की गईं।

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 06 एवं 07 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचनाएं प्राप्त होने पर संबंधित थाना पुलिस की टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान कुल 26 अलग-अलग जुआ प्रकरण दर्ज कर 97 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,07,010 नगद एवं 52 पत्तों वाली कुल 26 ताश की गड्डियां जप्त की गईं।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वित रूप से की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीमों द्वारा सूचना संकलन, संबंधित स्थानों की निगरानी एवं त्वरित दबिश देकर जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई की गई। सभी प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा सार्वजनिक एवं अन्य स्थानों पर समूह बनाकर एकत्रित होते हुए ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित थाना पुलिस की टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त नगदी एवं ताश की गड्डियां जप्त की गईं।

घटना स्थल

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के प्रमुख स्थान निम्नानुसार हैं :

जेवरा सिरसा – ग्राम बासिन।

जामुल – घासीदास नगर एवं दुर्गा मंच के पास।

पाटन – अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे एवं सांकरा बाजार चौक।

अमलेश्वर – ग्राम मोतीपुर एवं नयाबाड़ा पाहंदा।

धमधा – कलारपारा, ग्राम डेंगाभाट, कांजी हाउस बिरझापुर एवं तालाब पार डगनिया।

पद्मनाभपुर – रविशंकर स्टेडियम के पीछे।

रानीतराई – ग्राम असोगा, चंडी चौक।

खुर्सीपार – कबीर मंदिर के पास, शासकीय स्कूल के पास एवं बाबा बालकनाथ मंदिर के पास तालाब किनारे।

छावनी – ओम लक्ष्मी स्टूडियो के ऊपर।

नंदिनी नगर – ग्राम सेमरिया बाजार चौक, श्मशान घाट मेन रोड अहिवारा एवं ग्राम देउरझाल तालाब के पास।

मोहन नगर – कैलाश नगर एवं आदित्य नगर।

नेवई – रिसाली बस्ती।

उतई – दुर्गा मंच के सामने, छाता।

बोरी – ग्राम ढाबा तालाब के पास।

आरोपी का नाम

जुआ प्रकरणों में उपलब्ध विवरण अनुसार प्रमुख आरोपियों के नाम :

नंद कुमार मारकण्डे एवं अन्य 02।

मिथलेश वर्मा एवं अन्य 02।

मनोज शर्मा एवं अन्य 02।

टीकम ढीवर एवं अन्य 04।

कुलेश्वर देवांगन एवं अन्य 01।

परमेश्वर एवं अन्य 02।

तामेश्वर ढीमर एवं अन्य 03।

सुभाष यादव एवं अन्य 01।

राधेश्याम बढ़ानी एवं अन्य 02।

देवेन्द्र देवांगन एवं अन्य 05।

राहुल शर्मा एवं अन्य 01।

सोनू निषाद एवं अन्य 11।

खिलेश एवं अन्य 02।

शंकर धीवर एवं अन्य 02।

प्रवीण मरकाम एवं अन्य 02।

तुषार यादव एवं अन्य 02।

धनेश्वर देवांगन एवं अन्य 02।

ओमप्रकाश यादव एवं अन्य 02।

श्रवण कुमार एवं अन्य 02।

अमित कुमार एवं अन्य 02।

चुरावन साहू एवं अन्य।

निलेश साहू एवं अन्य 02।

सुरेश ध्रुव एवं अन्य 04।

कैलाश चेलक एवं अन्य 02।

टाकेश्वर साहू एवं अन्य 02।

भास्कर मढ़रिया एवं अन्य 05।

जप्त सामग्री

कुल ₹2,07,010 नगद।

52 पत्तों वाली कुल 26 ताश की गड्डियां।

सराहनीय कार्य:- उक्त अभियान में जिले के संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा जुआ गतिविधियों की सूचना संकलित करने, संबंधित स्थानों पर निगरानी रखने, एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश देने तथा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई एवं जप्ती की प्रक्रिया पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों अथवा अन्य जगहों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। जुआ जैसी गतिविधियां सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं। ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा न दें तथा उनकी रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।

अवैध जुआ गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Crime