घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी चंद घंटों में पुलिस के शिकंजे में, 70 हजार के कर्णफूल बरामद, पूछताछ में कबूली चोरी की वारदात.

घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी चंद घंटों में पुलिस के शिकंजे में, 70 हजार के कर्णफूल बरामद, पूछताछ में कबूली चोरी की वारदात.

घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम डूमरबहार का.

आरोपी शंकर भगत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम डुमरबहार थाना बागबहार जिला जशपुर छ गके विरुद्ध थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 109/26,  व बीएनएस की धारा 331(3), 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध.

पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सोने का एक जोड़ी कर्णफूल, कीमती लगभग 70,000/- रुपये बरामद कर  किया गया जप्त.

जशपुर : जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात ने पुलिस को सक्रिय कर दिया। घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के जेवर पार करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की वारदात के बाद संदिग्ध की गतिविधियों ने पुलिस को अहम सुराग दे दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये कीमत के सोने के कर्णफूल भी बरामद कर लिए।

जानकारी के अनुसार दिनांक 04.11.2026 को प्रार्थी ललित यादव पिता रविशंकर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम डूमरबहार, थाना बागबहार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 03.11.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे उसके पिता व माता खाना खाने के बाद दुकान में सोने चले गए थे। रात्रि करीब 10:30 बजे जब प्रार्थी होटल से अपने घर सोने आया तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था तथा दरवाजा खुला था। घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसकी जानकारी प्रार्थी ने अपने माता-पिता को दी। तीनों ने घर की जांच की तो अलमारी में रखा सोने का एक जोड़ी कर्णफूल गायब मिला। प्रार्थी ने घर के आसपास शंकर भगत को घूमते हुए देखने की बात बताई और उस पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 109/26, धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बागबहार पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार संदेह के आधार पर ग्राम डूमरबहार में पतासाजी कर शंकर भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने प्रार्थी के घर के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने तथा अलमारी में रखे सोने के एक जोड़ी कर्णफूल को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का एक जोड़ी कर्णफूल, कीमत लगभग 70,000/- रुपये बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

प्रकरण में आरोपी शंकर भगत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम डूमरबहार, थाना बागबहार, जिला जशपुर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार उपनिरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र सनमानी, आरक्षक पवन पैंकरा, आरक्षक सुरेश कुमार नाग एवं सैनिक राकेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Crime Jashpur