मोबाइल ऐप से फैला ऑनलाइन सट्टे का जाल, कमीशन के लालच में जुड़ते गए लोग! जांजगीर पुलिस ने पुणे से दबोचा अंतरराज्यीय आरोपी, बैंक खाते की रकम भी कराई गई फ्रीज

मोबाइल ऐप से फैला ऑनलाइन सट्टे का जाल, कमीशन के लालच में जुड़ते गए लोग! जांजगीर पुलिस ने पुणे से दबोचा अंतरराज्यीय आरोपी, बैंक खाते की रकम भी कराई गई फ्रीज

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतराज्यीय आरोपी हुआ गिरफ्तार

मास्टरमाइंड आरोपी को महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार

पूर्व में 6 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार

हाई टेक सट्टा रैकेट का खुलासा पारंपरिक जुए की बजाय मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल और USDT (क्रिप्टो डिजिटल करेंसी) के माध्यम से हो रहे वित्तीय लेन देन का हुआ पर्दाफाश।

दूसरे राज्य के कनेक्शन का खुलासा होने पर आरोपी की की गई गिरफ्तारी

आरोपी के बैंक खाता  के रुपये को कराया गया फ्रिज

सख्त कानूनी कार्यवाही छत्तीसगढ़ जुआ ;प्रतिषेधद्ध अधिनियम 2022 की धारा 07 एवं बीएनएस की धारा 112 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

जांजगीर-चांपा : साइबर थाना जांजगीर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर निवासी हेमलाल यादव अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में त्वरित रेड कार्रवाई की गई थी

दौरान पूछताछ आरोपी हेमलाल यादव ने  BDG बिग डैडी गेम नामक ऑनलाईन सट्टा गेम खेलने और इसका बड़ा नेटवर्क होने का खुलासा किया। उसने बताया कि उसे इस खेल की आईडी शैलेंद्र कुमार शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई थी

कड़ियों से जुड़ी कड़ियाँ कैसे हुआ नेटवर्क का खुलासा:- पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और हेमलाल के मेमोरेंडम के आधार पर मुख्य संचालक शैलेंद्र कुमार शर्मा को पुलिस हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर शैलेंद्र ने स्वीकार किया कि वह BDG ऑनलाईन सट्टा ऐप की मास्टर आईडी और लिंक्स को व्हाट्सएप मोबाइल नंबर  के माध्यम से अन्य सहयोगियों तक पहुँचाता था। यह नेटवर्क मार्केटिंग के आधार पर काम करता है अपने नीचे अन्य व्यक्तियों को लिंक के माध्यम से जोड़ने पर कमीशन प्राप्त होता है। जब-जब नीचे जुड़ा हुआ व्यक्ति सट्टा में पैसा  लगाता है तब-तब उपर के एडमिन को कमीशन प्राप्त होता है। शैलेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार आरोपियों  को भी गिरफ्तार किया था ,  शैलेन्द्र  शर्मा के द्वारा  के द्वारा अब तक लगभग  लाखों रूपये का आनलाईन सट्टा का संचालन करना पाया गया था , अन्य कई साथियों को इसकी लत लगा चुका है और लाखों रूपये इस आनलाईन सट्टा में हार चुके हैं।

शैलेन्द्र शर्मा  से पूछताछ पर किरण साल्वे के द्वारा टेलीग्राम में ईगल BDG गेम नाम का टेलीग्राम चैनल बनाया था एवं इसी टेलीग्राम चैनल के माध्यम से  शैलेन्द्र शर्मा को जांजगीर जिले का प्रमुख बनाया था एडमिन बनाया था, किरण साल्वे के माध्यम से पैसे का लेनदेन  BGD गेम में पैसा डालने के लिए होता था , जिसमे जब जब उक्त BDG गेम me पैसा डाला जाता था तो पहले शैलेन्द्र शर्मा को कमीशन मिलता था , एवं सबसे ऊपर किरण साल्वे को जांजगीर जिले से जितने भी लोग पैसा उक्त अप्लिकेशन  BDG गेम में डालते थे उसका सभी का कमीशन मिलता था

टेलीग्राम  में किरण साल्वे के द्वारा BDG गेम का जाल शैलेन्द्र शर्मा के माध्यम से फैलाया गया था  जिसमे टेलीग्राम चैनल के चैटिंग, व्हाट्सअप के चैटिंग  एवं पैसे के लें देंन के आधार पर किरण साल्वे  को आरोपी बनाया गया और साइबर टीम जांजगीर के द्वारा पुणे महाराष्ट्र से आरोपी को गिरफ्तार कर जांजगीर लाया गया , माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस की आम जनता से अपील:- जिला पुलिस जांजगीर.चांपा ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाईन सट्टा जुआ या ऐप आधारित वित्तीय धोखाधड़ी के प्रलोभन में न आएं। इस प्रकार के अवैध कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की यह सख्त कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

नाम आरोपी:- किरण महादु साल्वे पिता अलमता साल्वे निवासी दत्ता नगर थाना दौड़ जिला पुणे महाराष्ट्र

Crime