शराब कोचियों पर रतनपुर पुलिस का एक और वार, बाइक पर 7.2 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार! खंडोबा मंदिर के पास पुलिस की दबिश, 3200 रुपये की शराब और बाइक जब्त!

शराब कोचियों पर रतनपुर पुलिस का एक और वार, बाइक पर 7.2 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार! खंडोबा मंदिर के पास पुलिस की दबिश, 3200 रुपये की शराब और बाइक जब्त!

आदतन शराब कोचिये पर रतनपुर पुलिस का लगातार प्रहार।

आरोपी से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.2 लीटर कीमती 3200 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया जप्त।

आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल।

बिलासपुर : उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में शराब कोचियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने दिनाँक 01/11/2026 को टीम रवाना हुइ थी, तभी मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम रानीगांव शराब भठ्ठी की ओर एक व्यक्ति भारी मात्रा में अपने मोटरसायकल में देशी शराब लेकर जा रहा है कि सुचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खंडोबा मंदिर के पास मेनरोड में घेराबंदी रेड कार्यवाही कर आरोपी ज्योतिष कुमार साहू निवासी कोष्ठापारा मोहतराई थाना रतनपुर के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.2 लीटर कीमती 3200 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सउनि नीलाकर सेठ, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी – ज्योतिष कुमार साहू पिता सालिकराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी मोहतराई थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.,

Crime