रात 10:30 बजे सजी थी जुए की महफिल, लेकिन पुलिस की घेराबंदी ने बिगाड़ दिया पूरा खेल! नारायणपुर में पांच आरोपी गिरफ्तार, जुआ फड़ से नकदी और अन्य सामान बरामद!

रात 10:30 बजे सजी थी जुए की महफिल, लेकिन पुलिस की घेराबंदी ने बिगाड़ दिया पूरा खेल! नारायणपुर में पांच आरोपी गिरफ्तार, जुआ फड़ से नकदी और अन्य सामान बरामद!

नारायणपुर पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई, जुआ खेलते 05 आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने मौके से ₹7,000 नकद, 52 पत्ती ताश की एक गड्डी, 01 नग टॉर्च एवं 02 नग प्लास्टिक चटाई की जब्त

थाना नारायणपुर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध

नारायणपुर : जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 01 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि माहका इंडोर स्टेडियम के सामने मैदान में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दाँव लगाकर ताश के 52 पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं।

सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी विनीत दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की गई। पुलिस ने जुआ खेल रहे 05 व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹7,000 नकद, ताश के 52 पत्तों की एक गड्डी, 01 नग टॉर्च एवं 02 नग प्लास्टिक चटाई जब्त की गईं।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण—

1. राजकुमार सरकार (36 वर्ष), निवासी आश्रम रोड, नारायणपुर — ₹1,000 जब्त।

2. कमलेश भोयर (33 वर्ष), निवासी आर.ई.एस. कॉलोनी, नारायणपुर — ₹1,000 जब्त।

3. सुनील कुमार (30 वर्ष), निवासी माहका, नारायणपुर — ₹500 जब्त।

4. देशराज दुग्गा (24 वर्ष), निवासी माहका, नारायणपुर — ₹500 जब्त।

5. राजेश नाग (32 वर्ष), निवासी पालकी, नारायणपुर — ₹500 जब्त।

इसके अतिरिक्त जुआ फड़ से ₹3,500 नकद जब्त किए गए।

कुल जब्त सामग्री—

नकद राशि — ₹7,000

ताश के 52 पत्तों की एक गड्डी — 01 नग

टॉर्च — 01 नग

प्लास्टिक चटाई — 02 नग

आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत पाए जाने पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 0110/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

नारायणपुर पुलिस की अपील :- नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आसपास ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।

Crime