सोमवार से गुरुवार तक गुपचुप निगरानी, शुक्रवार तड़के पुलिस का एक साथ धावा! बलौदाबाजार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ से मचा हड़कंप, 13 अवैध शराब विक्रेता समेत 22 आरोपी गिरफ्त में; 206 पाव देसी शराब और 63 लीटर महुआ शराब बरामद

सोमवार से गुरुवार तक गुपचुप निगरानी, शुक्रवार तड़के पुलिस का एक साथ धावा! बलौदाबाजार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ से मचा हड़कंप, 13 अवैध शराब विक्रेता समेत 22 आरोपी गिरफ्त में; 206 पाव देसी शराब और 63 लीटर महुआ शराब बरामद

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का मास्टर स्ट्रोक: अपराध और अपराधियों के सफाए हेतु महा अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ का शंखनाद

सोमवार से गुरुवार तक की गई गुप्त टोह, मैदानी सुरागकशी और व्यूह रचना; शुक्रवार तड़के अचानक पुलिस की दबिश से रंगेहाथों गिरफ्तार बदमाश

अवैध शराब बिक्री के सौदागरों, मादक पदार्थ बिक्री, सट्टेबाजी करने वालों, जिलाबदर आरोपी और लंबे समय से फरार वारंटियों पर एक साथ चला कानूनी हंटर

पूरे जिले में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, भारी मात्रा में अवैध मदिरा एवं अन्य अंवैधानिक सामग्री जब्त

संपूर्ण अभियान में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले, स्थाई वारंटी, सटोरिया जिलाबदर सहित कुल 22 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

इस दौरान आरोपियों से ₹33,695 कीमत मूल्य का 206 पाव देसी मसाला शराब एवं 63 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

सट्टा पट्टी लिखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सट्टा पट्टी एवं नगदी ₹1720 जप्त

संपूर्ण अभियान में कुल 13 आरोपियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा : अपराधमुक्त और सुरक्षित बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल एवं दूरदर्शी निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने एक अत्यंत आक्रामक और निर्णायक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ का आगाज कर दिया है। यह अभियान जिले के भीतर पल रहे हर उस नासूर पर सीधा प्रहार है जो समाज की शांति और कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए थे।

​क्या है ‘ऑपरेशन प्रहार’ की खास रणनीति?- यह अभियान केवल एक सामान्य छापेमारी नहीं, बल्कि अपराधियों के खिलाफ एक सोची-समझी और अचूक रणनीति का परिणाम है:

1. ​सप्ताहभर की खामोश निगरानी (सोमवार से गुरुवार) :- जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में उन तत्वों को चिन्हित किया गया जो पर्दे के पीछे रहकर अवैधानिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। गुप्तचर तंत्र और बीट प्रभारियों के माध्यम से उनकी हरकतों, छुपने के ठिकानों और रोजमर्रा की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।

2. ​चक्रव्यूह रचना :- अपराधियों के हर एक नेक्सस को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने पुख्ता होमवर्क किया और उनके खात्मे का सटीक प्लान तैयार किया गया।

3. ​शुक्रवार का ‘वज्र प्रहार’ (तड़के सुबह दबिश) :- योजनाबद्ध तरीके से आज शुक्रवार की सुबह सूरज निकलने से पहले ही पुलिस टीमों ने एक साथ सभी चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी। नींद और नशे में डूबे बदमाशों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया गया।

अभियान के मुख्य फोकस बिंदु:

1. ​अवैध शराब तस्कर :- समाज की युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने वाले अवैध शराब विक्रेताओं के नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

2. ​कानून के भगोड़े :- विभिन्न मामलों में लंबे अर्से से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी।

आपरेशन प्रहार में सफलता :- इस दौरान ऑपरेशन प्रहार संपूर्ण अभियान में जिले में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले, अवैध महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री करने वाले 14 आरोपी, क्षेत्र में सट्टापट्टी लिखने वाले 02 आरोपी, 04 स्थाई वारंटी, 01 फरार एवं 01 जिला बदर आरोपी सहित एक ही दिन में कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार करने में अभूतपूर्व सफलता मिली है। सांथ ही अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों से ₹33,695 कीमत मूल्य का 206 पाव देसी मसाला शराब एवं 63 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब किया गया है।

(​विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई आक्रामक कार्रवाइयां:

थाना सिमगा क्षेत्र:

1. आरोपी- कमलेश साहू पिता हरीलाल साहू, उम्र 51 साल, निवासी- टीहूपारा, सिमगा के कब्जे से 35 पाव शराब (कीमती ₹3,500) जब्त।

2. ​आरोपी :- सुशील भोई पिता संतोष भोई, उम्र 34 साल, निवासी- शंकर नगर, सिमगा के कब्जे से 32 पाव अवैध शराब (कीमती ₹3,200) जब्त

3. ​आरोपी :- नोमन मार्कण्डेय पिता टीकाराम, उम्र 24 साल, निवासी- ग्राम किरवई, थाना सिमगा के कब्जे से 14 पाव अवैध शराब (कीमती ₹1,400) जब्त।

4. ​इसके साथ ही, लंबे समय से वांछित एक फरार 01 आरोपी को भी धर दबोचने में सफलता मिली है।

​ थाना गिधौरी क्षेत्र:

1. ​आरोपी :- ननकी गोड पिता लाला गोड, उम्र 18 वर्ष 9 माह, निवासी- ग्राम वार्ड नंबर 11, घटमड़वा, थाना गिधौरी के कब्जे से 12 लीटर देसी महुआ शराब (कीमती ₹2,400) एवं बिक्री रकम ₹200 जब्त

​थाना पलारी क्षेत्र:

1. आरोपी :- भिखम कुर्रे पिता सुमेरवा, उम्र 58 वर्ष, निवासी- वटगन के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 12.200 लीटर, कीमती ₹2,425) जब्त

2. आरोपी :- सुशीला बाई मिरी पति बेन कुमार, उम्र 49 वर्ष, निवासी- वटगन से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब (कीमती ₹2,000) जप्त

थाना कसडोल क्षेत्र

1. आरोपी :- बरातू डहरिया पिता बेद राम डहरिया उम्र 45 निवासी ग्राम सर्वा से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती ₹1200 जप्त

2. आरोपी :- पवन कुमार पासवान पिता संजय पासवान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम छरछेद से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती ₹1400 जप्त

3. आरोपी :- नरेश कुर्रे पिता हेमलाल कुर्रे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सर्वा से 08 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती ₹1600 जप्त

थाना भाटापारा शहर

1. आरोपी :- गुलापा भारती पति लखन भारती उम्र 23 साल निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर से 42 पाव देशी मसाला शराब कीमती ₹4200 जप्त

2. आरोपी :- कोमल डहरिया पिता अमित डहरिया उम्र 41 साल निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर से 36 पाव देशी मसाला शराब कीमती ₹3600 जप्त

चौकी सोनाखान :- आरोपी सुकसिंह धनवार पिता समारू धनवार उम्र 40 निवासी ग्राम शुक्लभाठा से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती ₹1400 जप्त

थाना भाटापारा ग्रामीण :- आरोपी सीता यदु पति अमर यदु निवासी ग्राम तरेंगा से 47 पाव मसाला कीमत ₹5170 जप्त

थाना हथबंद

घटना स्थल :- ग्राम हथबंद राउत पारा में आरोपी 01. अमरीका टंडन पति बुधारू टंडन उम्र 45 वर्ष निवासी हंथबंद 02. रामसिंग देवदास पिता संतु उम्र 41 साल निवासी हथबंद को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से सट्टा पट्टी एवं नगदी ₹1720 जप्त किया गया।

लवन :- जिलाबदर आरोपी गीतेश तिवारी उर्फ अंश पिता देव प्रकाश निवासी वार्ड क्र. 08 लवन के थाना लवन क्षेत्र में घूमते हुए पाए जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 223 bns के तहत कार्यवाही की गई है।

Crime