रात में घर सूना मिलते ही बनाया चोरी का प्लान, अलमारी का लॉकर तोड़कर समेटे जेवर! डीडी नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, पल्सर बाइक भी जब्त

रात में घर सूना मिलते ही बनाया चोरी का प्लान, अलमारी का लॉकर तोड़कर समेटे जेवर! डीडी नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, पल्सर बाइक भी जब्त

डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत डंगनिया स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

1.50 लाख रूपये कीमती चोरी के सोने एवं चांदी के आभूषण, घड़ी व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त

आरोपी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी एवं शेख मोईन उर्फ अल्ताफ पूर्व में भी रह चुके है जेल निरूद्ध

एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर : प्रार्थी स्वरोचिष मिश्रा निवासी डंगनिया ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.10.2026 को रात्रि वह अपने घर में ताला लगाकर अन्यत्र गया था। दिनांक 23.10.2026 को सुबह वापस आकर देखा तो घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे तथा कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा एवं लॉकर भी टूटा हुआ था। अलमारी के लॉकर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण तथा नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 676/26 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहनता से अवलोकन एवं विश्लेषण किया गया।

घटना के तरीके को ध्यान में रखते हुए पूर्व में नकबजनी एवं चोरी के प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों तथा हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसके साथ ही प्रकरण में मुखबिर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं पतासाजी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि मोती नगर, टिकरापारा निवासी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी, जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, को कुछ व्यक्तियों के साथ देर रात्रि घटनास्थल के आसपास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था।

सूचना के आधार पर टीम द्वारा यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी द्वारा अपने साथी शेख मोसिन उर्फ अलताफ एवं परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी शेख मोसिन उर्फ अलताफ एवं परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा को भी पकड़ा गया।

तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के आभूषण, 6 नग घड़ी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर कमांक सी जी 07/एल यु/4432 जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड :- आरोपी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी पूर्व में थाना टिकरापारा के लूट एवं चोरी के प्रकरणों में तथा आरोपी शेख मोईन उर्फ अल्ताफ थाना टिकरापारा के चोरी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. यशंवत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी पिता अनिल दास मानिकपुरी उम्र 18 साल 03 माह निवासी खदान के पास भैरव नगर मोतीनगर थाना टिकरापारा रायपुर।

02. शेख मोसिन उर्फ अल्ताफ पिता शेख अब्दुल उम्र 19 साल निवासी रोम्बो पब्लिक स्कुल जाली फैक्ट्री के पास मोतीनगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

03. परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा पिता कोमल निमर्लकर उम्र 20 साल साकिन शिव मंदिर के पास जाली फैक्ट्री रोड मोतीनगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

Crime