त्योहार से पहले पुलिस का सख्त पहरा, पत्थलगांव में 6 लोगों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप! बार-बार विवाद और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बीच जशपुर पुलिस अलर्ट, दीपावली पर अशांति फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

त्योहार से पहले पुलिस का सख्त पहरा, पत्थलगांव में 6 लोगों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप! बार-बार विवाद और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बीच जशपुर पुलिस अलर्ट, दीपावली पर अशांति फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने जशपुर पुलिस सतर्क, असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।

पत्थलगांव क्षेत्र में पुलिस की कार्यवाही, 06 आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल।

गांव में बार-बार लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने एवं अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहने की शिकायतों पर हुई कार्रवाई।

BNSS की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई कर संबंधित व्यक्तियों को एसडीएम पत्थलगांव के समक्ष किया गया पेश।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की सतत निगरानी।

जशपुर : आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने जशपुर पुलिस सतर्क है। आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके कारण क्षेत्र में बार-बार विवाद, लड़ाई-झगड़े अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी क्रम में थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है।

बार-बार लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 06 व्यक्तियों पर कार्यवाही

थाlना पत्थलगांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निम्नलिखित 06 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम), पत्थलगांव के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्यवाही किए गए व्यक्तियों के नाम एवं पते निम्नानुसार हैं :

1. फकीर यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी तमता (बथान पारा), थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

2. शिव कुमार पोर्ते, उम्र 44 वर्ष, निवासी खरकाता (बेल पारा), थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

3. सिराज हुसैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी मदनपुर इंजको, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

4. जगदीश वैष्णव, उम्र 34 वर्ष, निवासी तमता, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

5. संतोष नामदेव उर्फ बांगड़ा, उम्र 28 वर्ष, निवासी प्रेमनगर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

6. सालिक तिर्की, उम्र 55 वर्ष, निवासी प्रेमनगर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध गांव में बार-बार लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहने के संबंध में शिकायतें एवं मामले सामने आते रहे हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में भी वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है।

इसके बावजूद दोबारा विवाद उत्पन्न होने तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य संभावित विवादों पर समय रहते नियंत्रण करना तथा त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए, जिनके कारण क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े, आपसी विवाद अथवा सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका रहती है। साथ ही, कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध परिस्थितियों के अनुरूप समय पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इन निर्देशों के पालन में जशपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य संभावित अप्रिय घटनाओं को समय रहते रोकना, असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

दीपावली पर्व पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना जशपुर पुलिस की प्राथमिकता

जशपुर पुलिस द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आम नागरिक निर्भीक होकर त्योहार मना सकें तथा किसी भी व्यक्ति की गतिविधि से सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा प्रभावित न हो।

त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जशपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील

जशपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े, विवाद, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहें।

क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, असामाजिक गतिविधियों अथवा किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को सूचित करें। जशपुर पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Crime Jashpur