सूर्या मॉल के पास सड़क घेरकर खड़े वाहन चालकों की खैर नहीं! दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, एक ही दिन में 172 वाहनों पर कार्रवाई

सूर्या मॉल के पास सड़क घेरकर खड़े वाहन चालकों की खैर नहीं! दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, एक ही दिन में 172 वाहनों पर कार्रवाई

उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर सड़क बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

सूर्या मॉल के आसपास नो पार्किंग में खड़े 172 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई।

चारपहिया वाहनों पर ई-चालान, नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन से हटाया गया।

शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने नो पार्किंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

दुर्ग : पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क पर आवागमन बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सूर्या मॉल के आसपास नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले कुल 172 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले चारपहिया वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत ई-चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात कार्यालय लाया गया तथा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अपील :- यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें तथा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Crime