गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे मध्यप्रदेश के दो आरोपी, पुलिस की घेराबंदी में फंसे! 4 किलो गांजा जब्त, कोर्ट से 4 नवंबर तक रिमांड

गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे मध्यप्रदेश के दो आरोपी, पुलिस की घेराबंदी में फंसे! 4 किलो गांजा जब्त, कोर्ट से 4 नवंबर तक रिमांड

सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई

दिनांक 25.10.2026 को मध्यप्रदेश के अंतर्राज्यीय आरोपी सलीम बेग एवं फम्मू फहीम बेग को 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बस स्टैण्ड भाठागांव पानी टंकी के पास में मध्यप्रदेश के 02 आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा 04 किलोग्राम कीमती 2,00,000 रूपये के साथ किया गया गिरफ्तार।

आरोपियो के विरूद्ध थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 994/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध।

रायपुर : पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन में सूखे नशे के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना टिकरापारा  द्वारा संयुक्त पुलिस टीम तैयार कर दिनांक 25.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड भाठागांव पानी टंकी के पास बताये हुलिया के 02 व्यक्ति अपने पास एक-एक नीले काले रंग के बैग में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ कर तलाशी ली गई, जिनके पास से एक-एक नीले काले बैग के अंदर खाकी टेप से टेपिंग किया हुआ कुल 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,00,000 रूपये बरामद हुआ। आरोपियों से पहचान के संबंध में पूछने पर अपना नाम 01. सलीम बेग पिता स्वर्गीय बादशाह बेग उम्र 42 वर्ष और 02. फम्मू फहीम बेग पिता स्वर्गीय बादशाह बेग उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी राजगढ़ कालोनी छोला रोड थाना गौतम नगर जिला भोपाल म.प्र. के रहने वाले बताया।

आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 994/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिनांक 04.11.2026 तक रिमांड प्राप्त किया गया। जप्ती की कार्यवाही धारा 105 भारतीय साक्ष्य संहिता के तहत मौके पर वीडियोग्राफी कर की गई।

आरोपी से जप्त मशरूकाः- आरोपी के कब्जे से 04 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,00,000 रूपये एवं 02 बैग।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

1.सलीम बेग पिता मरहुम बादशाह बेग उम्र 42 वर्ष निवासी राजगढ़ कालोनी छोला रोड थाना गौतम नगर जिला भोपाल म.प्र.

2.फम्मू फहीम बेग पिता मरहुम बादशाह बेग उम्र 35 वर्ष निवासी राजगढ़ कालोनी छोला रोड थाना गौतम नगर जिला भोपाल म.प्र.

कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Crime