शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
थाना बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा : जिले के थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का विवरण:- दिनांक 23 अक्टूबर 2026 पीड़िता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी करन कुमार सूर्यवंशी (19 वर्ष), निवासी पिसौद, थाना जांजगीर, ने शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका से अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 91/2026 के तहत बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना दौरान आरोपी को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा विवेचना दौरान आरोपी के मोबाइल में अश्लील फोटो- वीडियो मिलने पर मामले में आईटी एक्ट की धारा 67 (क) भी जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी, सउनि. सियाराम यादव, प्र.आर. मिलन राठौर, प्र.आर. मुकेश सिंह, छगन साहू, आर. पुनेश्वर आजाद, राम कुमार कंवर, म.आर. ममता पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

