बोरी में छिपाकर रखी थी 50 पाव शराब, महिला कमांडो और ग्रामीणों की मदद से खुला मामला! सुहेला पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, बियर से लेकर अंग्रेजी-देशी शराब तक जब्त

बोरी में छिपाकर रखी थी 50 पाव शराब, महिला कमांडो और ग्रामीणों की मदद से खुला मामला! सुहेला पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, बियर से लेकर अंग्रेजी-देशी शराब तक जब्त

ग्राम सेम्हराडीह में ग्रामीणों एवं महिला कमांडो के अमूल्य सहयोग से अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से ₹8680 कीमत मूल्य का कुल 14.160 बल्क लीटर बियर एवं विभिन्न ब्रांडों अंग्रेजी व देशी शराब की गई जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय तथा असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सुहेला पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

​घटना एवं रेड कार्रवाई का विवरण:- ​दिनांक 23.10.2026 की रात्रि को महिला कमांडो टीम एवं ग्रामीणों के अमूल्य सहयोग से ग्राम सेम्हराडीह में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी शराब कोचिंयों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई:

1. ​06 नग सिम्बा एक्स्ट्रा स्ट्रांग बियर

2. ​04 पाव मैकडॉवेल्स नंबर 1 (रॉयल चैलेंज)

3. ​03 पाव रॉयल चैलेंज व्हिस्की

4. ​प्लास्टिक बोरी के अंदर 50 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की

5. ​इस प्रकार कुल 14.160 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत ₹8,680/- आंकी गई है।

पुलिस कार्रवाई एवं वैधानिक प्रक्रिया:- दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। ​यह संपूर्ण प्रभावी कार्रवाई ग्राम सेम्हराडीह के ग्रामीणों तथा महिला कमांडो टीम के अमूल्य सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न की गई है।

​गिरफ्तार आरोपी:- ​अमर साहू पिता दिनेश साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सेम्हराडीह, थाना सुहेला

2. ​प्रीतम कुमार ध्रुव पिता लोकनाथ ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सेम्हराडीह, थाना सुहेला

​

Crime