रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की सूखे नशे के अवैध कारोबार पर लगातार जारी है कार्यवाही
ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लाकर रायपुर में खपाने की फिराक में घूम रहा विधि के साथ संघर्षरत बालक गिरफ्त में
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया की सतत् मॉनिटरिंग मंे एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
थाना डी. डी. नगर क्षेत्रांतर्गत डंगनिया स्थित खदान बस्ती में बालक को पकड़ा गया प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ।
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को उडीसा से बताया गया है लाना।
कब्जे से कुल 1,200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) किया गया जप्त।
जप्त नशीली टेबलेट की कीमत है लगभग 4.80 लाख रूपये।
नशीली टेबलेट की सप्लाई चेन एवं तस्करी नेटवर्क की पड़ताल जारी।
थाना डी.डी. में अपराध क्रमांक 672/26 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध।
रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण:- दिनांक 23.10.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत डंगनिया स्थित खदान बस्ती में एक युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की पतासाजी की। युवक की पहचान कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ा गया, जो विधि से संघर्षरत बालक है।
थैले की तलाशी में मिली 1,200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट
संयुक्त टीम द्वारा बालक के पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) बरामद हुई। टेबलेट रखने एवं उनकी बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ओडिशा से लाना बताया।
विधि के साथ संघर्षरत बालक के कब्जे से अलग:- अलग स्ट्रीप में रखें कुल 1,200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) कीमती लगभग 4,80,000/- (चार लाख अस्सी हजार रूपये) जप्त कर थाना डी.डी. में अपराध क्रमांक 672/26 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी:- बालक से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की उपलब्धता, परिवहन, अवैध बिक्री एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए टेबलेट की आपूर्ति करने वाले स्रोतों तथा इसकी बिक्री एवं सप्लाई में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रकरण में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विधि से संघर्षरत एक बालक।

