खूनी वारदात से मचा हड़कंप! पत्नी को जान से मारने की कोशिश का आरोप, हथबंद पुलिस ने पति को दबोचा; हमले में इस्तेमाल ईंट जब्त

खूनी वारदात से मचा हड़कंप! पत्नी को जान से मारने की कोशिश का आरोप, हथबंद पुलिस ने पति को दबोचा; हमले में इस्तेमाल ईंट जब्त

अपनी पत्नी पर ईंट से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

हत्या करने की नीयत से पत्नी पर ईंट से हमला कर किया था गंभीर रूप से घायल

ग्राम गोरदी निवासी आरोपी सुभाष दास को त्वरित कार्यवाही कर किया गया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य किया गया बरामद

​बलौदाबाजार-भाटापारा :  पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरदी में अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। 

​घटना का संक्षिप्त विवरण:- प्रार्थी ने थाना हथबंद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.10.2026 के दोपहर करीब 03:00 बजे सूचना मिलने पर जब वह अन्य ग्रामीणों के साथ आरोपी सुभाष दास मानिकपुरी के घर पहुंचा, तो देखा कि फलिता मानिकपुरी कमरे के अंदर खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। आरोपी सुभाष ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से ईंट से सिर एवं मुंह पर ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर चोट पहुँचाया था। घायल महिला को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

​पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी:- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना हथबंद में अपराध क्र. 234/2026, धारा 109(1),85 बीएनएस के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष दास मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर उसके निशानदेही से घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा आदि जब्त किया गया। प्रकरण में ​दिनांक 23.10.2026 को आरोपी सुभाष दास मानिकपुरी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​आरोपी- सुभाष दास मानिकपुरी पिता हेमदास मानिकपुरी ​उम्र: 33 वर्ष निवासी: ग्राम गोरदी, थाना हथबंद

Crime