रसमड़ा स्टील प्लांट हादसे में 42 वर्षीय श्रमिक की मौत, इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान हुआ हादसा; प्लांट संचालक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

रसमड़ा स्टील प्लांट हादसे में 42 वर्षीय श्रमिक की मौत, इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान हुआ हादसा; प्लांट संचालक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

दुर्ग : चौकी अंजोरा (थाना पुलगांव) क्षेत्र अंतर्गत रसमड़ा स्थित एक स्टील प्लांट में दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल कार्य के दौरान पिघला हुआ मेटल अधिक मात्रा में बाहर आने से वहां कार्य कर रहे संतोष श्रीवास्तव, उम्र 42 वर्ष, गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 

प्रारंभिक जांच में प्लांट संचालन के दौरान उपेक्षापूर्ण आचरण और इसके परिणामस्वरूप हुई मृत्यु के संबंध में प्लांट संचालक और ठेकेदार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 तथा 106(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Crime