दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान सोने की चेन पार! CCTV फुटेज से खुला राज, बिलासपुर पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल ब्लेड जब्त।

दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान सोने की चेन पार! CCTV फुटेज से खुला राज, बिलासपुर पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल ब्लेड जब्त।

बिलासपुर पुलिस की बडी कार्यवाही दुर्गा पण्डलों में चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

घटना में प्रयुक्त किये जाने वाले ब्लेड को किया गया जप्त ।

बिलासपुर : दिनांक – 18.10.26 को प्रार्थी शौर्य कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी आर. के. बुट हाउस गली तेलीपारा कोतवाली बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि तेलीपारा रोड में शहीद चंद्र शेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पण्डाल में इसकी मां श्वेता कश्यप दुर्गा आरती करने गई थी रात्री करीब 08.30 बजे लगभग आरती कर रही थी उसी दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा उसकी मां के गले से सोने का चैन वजनी करीबन 14 ग्राम किमती करीबन 60000रू चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-599/26 धारा 303 (2) , 3 ( 5 ) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर को अवगत कराकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर तत्काल दुर्गा पण्डलों एवं आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो का अवलोकन किया गया जो उक्त हुलिया के व्यक्तियों का तलाश किया जा रहा था कि दिनांक 20.10.26 को हुलिया के आधार पर रेल्वे स्टेशन उस्लापुर में होने की सूचना पर रेल्वे स्टेशन पहुंचकर हुलिया के अनुसार संदेही महिलाओं के मिलने पर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो गोल मोल जवाब दे रहे थे प्रार्थिया को तलब कर पहचान कार्यवाही एवं सीसीटीव्ही फुटेज के हुलिया के अनुसार आरोपिया– वर्षा बंसल, आशा बंसल, सबिता उर्फ सरिता को कड़ाई से पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये है एवं उसी दुर्गा पण्डाल में एक अन्य महिला का भी चैन को चुराना बताये है जिसे आपने साथी रीना बंसल को देना बताये है । प्रकरण में प्रयुक्त ब्लेड को जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी :-

01.वर्षा बंसल पति विजय बंसल उम्र 23 वर्ष निवासी केराडोर थाना पोंडी जिला एमसीबी

02.आशा बंसल पति कृष्णा बंसल उम्र 30 वर्ष निवासी केराडोर थाना पोंडी जिला एमसीबी।

03.सबिता उर्फ सरिता पति जगज बंसल उम्र 30 वर्ष निवासी केराडोर थाना पोंडी जिला एमसीबी छ.ग. ।

Chhattisgarh