चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक का आमानाका पुलिस ने किया खुलासा, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी गिरफ्तार, चोरी का वाहन बरामद

चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक का आमानाका पुलिस ने किया खुलासा, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी गिरफ्तार, चोरी का वाहन बरामद

आमानाका क्षेत्र से मोटर सायकल स्प्लेण्डर वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चोरी की मोटर सायकल स्प्लेण्डर वाहन, कीमती लगभग 90,000 रूपये बरामद

थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर : ईश्वर निलमर्कर रोहिणपुरम डी डी नगर नें थाना उपस्थित होकर अपने मामा की मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमाक CG-04-QK-4459 को मैं चलाता हूं। कि दिनांक 16.10.26 को शात्रि करीबन 08.30 बजे सरोना गया हुआ था मैं जल्दबाजी में मोटर सायकल को सरोना के रोड के किनारे में खड़ी कर काम से गया था रात्रि करीबन 10.00 बजे काम खतम कर वापस लौटा तो मैं देखा जहां पर अपनी मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमाक CG-04-QK-4459  खड़ी किया था वहां पर नहीं थी। आसपास पता तलाश किया कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर मेरे उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है घटना के संबंध में मेरा मामा कौशल निर्मलकर एव मेरे परिवार को जानकारी है। चोरी हो गये मोटर सायकल के पतासाजी के सबंध में अभी तक लगातार प्रयास किया कुछ पता नहीं चलने के कारण थाना आकर घटना की रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं। के लिखित आवेदन पर अपराध क्रमांक 351/26 धारा 305/26 BNS पंजिबद्ध किया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की गई। टीम द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाने साथ-साथ अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी एवं चोरी की वाहन की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान संयुक्त टीम को चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा चंद्रिका प्रसाद यादव को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमाक CG-04-QK-4459 वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी चंद्रिका प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमाक CG-04-QK-4459 कीमती लगभग 90,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।  

गिरफ्तार आरोपी – चंद्रिका प्रसाद यादव पिता परदेशी यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सोनकर बाड़ी अश्वनी नगर थाना D.D. नागर रायपुर ।

Crime